आपके लिए पेश है ताजमहल पर निबंध हिंदी में (taj mahal essay in hindi) इस निबंध में ताजमहल की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

taj mahal essay in hindi with pdf

आप ताजमहल निबंध हिंदी PDF (Taj mahal essay in hindi PDF) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


ताजमहल निबंध हिंदी 

भूमिका : दुनिया के सात अजूबों में से एक सबसे प्रसिद्ध 'ताजमहल' उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। यह लगभग 350 वर्ष पुराना स्मारक है। इसके अनुपम सौन्दर्य को निहारने हर वर्ष अनगिनत लोग देश-विदेश से यहाँ आते हैं और मंत्र-मुग्ध होकर लौटते हैं। यह सफेद संगमरमर से बनी एक अनोखी कृति है।

निर्माण-तिथि : इस महान अजूबे का निर्माण सन्‌ 1631 ई. में मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी हसीन बेगम मुमताज महल की स्मृति में करवाया था। यह यमुना नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। पहले इसको 'मुमताज महल' के नाम से जाना जाता था, लेकिन आज इसे “ताजमहल” के नाम से जाना जाता है। इसमें जडित सफेद संगमरमर राजपूताने की खान है। इसको बनाने के लिए लगभग बीस हजार मजदूरों ने बीस वर्ष तक दिन रात काम किया था और बादशाह शाहजहाँ ने उन मजदूरों के हाथ कटवां दिए थे ताकि दूसरी ऐसी अद्वितीय कृति न बन सके।

ताजमहल का वर्णन : सुन्दरता का दूसरा नाम ताजमहल आगरा किले से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके तीनों ओर सुन्दर बाग तथा चौथी ओर यमुना नदी की शीतल स्वच्छ धारा बहती है। इसका प्रवेश द्वार लाल पत्थरों से निर्मित है। प्रवेश द्वार के सफेद पत्थरों पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। इसके बाद छोटा-सा अजायबघर आता है, जिसमें मुगल बादशाहों के अस्त्र-शस्त्र सुरक्षित रखे हुए हैं। सामने एक सुन्दर बगीचा है, जिसके बीचो-बीच पानी के फव्वारे, आस-पास फूलों की क्यारिया तथा दोनों ओर सुन्दर-सुन्दर वृक्ष खड़े हैं। ताजमहल के गुम्बद की ऊँचाई 275 फुट हैं जिसके चारों ओर छोटे-छोटे अनेक गुम्बद बने हुए हैं। सभी गुम्बदों तथा दीवारों की कलाकृति देखते ही बनती है।

ताजमहल में स्थित कब्रें : ताजमहल के बड़े गुम्बद के नीचे शाहजहाँ तथा मुमताज महल की समाधियाँ हैं, लेकिन वास्तविक कब्रें ठीक इन समाधियों के नीचे तहखाने में सुरक्षित रखी हैं, जिन पर बहुमूल्य पत्थरों द्वारा कला के अद्भुत नमूने बने हुए हैं। इन कब्रों के आसपास बहुत अंधेरा रहता है। इन कब्रों को केवल मोमबत्तियों के प्रकाश में ही देखा जा सकता है। यहाँ का वातावरण सदा धूपबत्ती तथा अगरबत्तियों से सुगन्धित बना रहता है।

शरद्‌ पूर्णिमा की रात ताजमहल : शरद्‌ पूर्णिमा की रात ताजमहल की सुन्दरता में चार चाँद लग जाते हैं। उस रात्रि यहाँ बहुत लोग जमा होते हैं। यहाँ बहुत बड़ा मेला लगता है तथा कब्बालियों आदि के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। चाँदनी रात में ताजमहल दूधियां रोशनी में नहाया चाँद का टुकड़ा ही प्रतीत होता है, लेकिन अमावस्या की रात में तो यह एक सफेद चादर लपेटे हुए विधवा नारी-सी करुणः मूर्तिवत्‌ प्रतीत होता है।

निष्कर्ष : इस अद्धितीय वास्तुकला के अचूक नमूने के कारण हमारे देश का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

ताजमहल निबंध हिंदी PDF

ताजमहल हिंदी निबंध PDF (Tajmahal essay in hindi PDF) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download


Read

लालकिला पर हिंदी निबंध

कुतुब मीनार पर हिंदी निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post