आपके लिए पेश है समय का सदुपयोग पर निबंध हिंदी में (samay ka sadupyog nibandh hindi) इस निबंध में समय के सदुपयोग के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

samay ka sadupyog nibandh hindi

आप समय का सदुपयोग हिंदी निबंध PDF (samay ka sadupyog essay in hindi) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


समय का सदुपयोग पर निबंध हिंदी

भूमिका : समय अनमोल खजाना है, यही जीवन है। इसका सदुपयोग जीवन का सदुपयोग है और इसका दुरुपयोग जीवन का विनाश है। ईश्वर ने सभी को निश्चित समय के लिए इस धरती पर भेजा है। अब यह इंसान पर निर्भर है कि वह अपने जीवन के हर क्षण का कैसे सदुपयोग करता है।

समय का सदुपयोग कैसे किया जाए : समय के सदुपयोग का सबसे सुन्दर ढंग है-प्रत्येक कार्य को करने के लिए सही समय निर्धारित करना तथा उसे पूरी लगन तथा मेहनत से करना, जिससे उस कार्य के अच्छे परिणाम निकल सकें। व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करने के बजाय उन्हें किसी रचनात्मक कार्य में लगाना। इससे मानसिक विकास होगा और अन्दरूनी खुशी प्राप्त होगी। आलस्य का त्याग करना और हमेशा सचेत रहना।

समय की हानि सबसे बड़ी हानि : समय की हानि सबसे बड़ी हानि है। खोया हुआ पैसा फिर वापस आ सकता है, बिगड़ी हुई सेहत अच्छे खान-पान से फिर सुधारी जा सकती है, लेकिन गया हुआ समय वापस नहीं आ सकता है। समय का दुरुपयोग इंसान की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा है।

समय का सदुपयोग सबसे बड़ा लाभ : समय के सदुपयोग के लाभ ही लाभ हैं। इसी के बल पर हम जीवन में सुख और शान्ति प्राप्त कर सकते हैं, जीवन को सुखी तथा समृद्ध बना सकते हैं। समय का सदुपयोग ही इंसान को स्वस्थ बनाता है, जीवन में शक्ति देता है, शरीर को नीरोग बनाता है तथा उन्नति के सारे रास्ते खोलता है।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व : विद्यार्थी गीवन में समय का बहुत महत्व है क्‍योंकि विद्यार्थी जीवन ही आगे आने वाले जीवन की तैयारी का समय है। अपने जीवन के हर एक क्षण का सदुपयोग करने से ही वह आगे चलकर विद्वान बनता है। जो विद्यार्थी पूरे वर्ष अध्ययन नहीं करते, बल्कि खेल-कूद और लड़ाई-झगड़े में ही अपना सारा समय खो देते हैं, वे परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते । नियमित पढ़ाई करने से ही अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं इसलिए विद्यार्थी को समय का सदुपयोग करते हुए खेल के समय खेल तथा पढ़ाई के समय पढ़ाई पूरे लगन से करनी चाहिए।

महापुरुषों के जीवन में समय का महत्व : इतिहास गवाह है कि आज तक जितने भी मेधावी व्यक्ति हुए हैं या जिन्होंने सफलता के शिखर को छुआ है, उन्होंने अपने समय का सदुपयोग किया है। इन सभी में नेपोलियन का उदाहरण सबसे ज्वलंत है। केवल पाँच मिनट की देरी से युद्धभूमि में पहुँचने के कारण नेपोलियन युद्ध में हार गया था और कैद कर लिया गया था। कभी-कभी दो मिनट की देरी के कारण हमारी रेलगाड़ी छूट जाती है, दो मिनट की देरी से अस्पताल पहुँचने पर कभी-कभी इंसान मर भी जाता हैं। अतः जीवन का हर क्षण कीमती है।

उपसंहार : समय के सदुपयोग से ही जीवन में सुख-शान्ति, ऐश्वर्य, मान, सम्मान की प्राप्ति होती है। अतः हमारा कर्त्तव्य है कि हम समय का भरपूर लाभ उठाएं तथा अपने जीवन को सुखमय बनाएं।

समय का सदुपयोग पर निबंध हिंदी PDF

समय का सदुपयोग पर निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

देश प्रेम पर निबंध हिंदी

छुट्टियों का सदुपयोग पर निबंध हिंदी

भारतीय किसान पर निबंध हिंदी

ग्राम पंचायत पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post