आपके लिए पेश है राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध हिंदी में (peacock essay in hindi) इस निबंध में मोर पक्षी की काफी सारी जानकारी दी गयी है (essay on national bird peacock in hindi)।

peacock essay in hindi

आप राष्ट्रीय पक्षी मोर निबंध हिंदी PDF (peacock essay in hindi PDF) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


मोर पर निबंध हिंदी

प्रस्तावना : भारत वर्ष का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। यह बहुत ही सुन्दर पक्षी है। सभी इसे पसन्द करते हैं, इसीलिए इसे "पक्षियों का राजा" माना जाता है।

मोर का परिचय : मोर की गर्दन लम्बी, दो आँखें छोटी-छोटी तथा दो भद्दे से पैर होते हैं। मोर के सिर पर एक सुन्दर-सी कलगी होती है जिसे "मोर छत्र" भी कहते हैं। इसका कंठ नीला होता है। सबसे सुन्दर मोर के लम्बे पंख होते हैं। ये हरे, नीले तथा सुनहरे रंगों के होते हैं। इन पंखों पर छोटे-छोटे चकत्ते इसकी शोभा को और भी बढ़ा देते हैं। मोर केवल नीची तथा छोटी उड़ान भर सकता है, क्योंकि इसका शरीर अन्य पक्षियों की तुलना में काफी भारी होता है।

मोर का नृत्य : मोर का नृत्य बहुत आकर्षक होता है। यह तो हर किसी के मन को मोहने की शक्ति रखता है। मोर के नृत्य करने का एक विशेष समय होता है। जब आसमान में नीली नीली घटाएँ छा जाती हैं, तो मोर भी आनन्द से भर उठता है और खुशी के मारे पंख फैलाकर नाचने लगता है। लेकिन ज्यों ही उसकी नजर अपने बदसूरत पैरों पर पड़त्ती है, यह नाचते नाचते रुक जाता है और रोने लगता है। मोर प्रायः जंगलों में ही पाए जाते हैं और केवल वर्षा ऋतु में ही ये नृत्य करते हैं। मोरनी के पंछ नहीं होते है, इसलिए वह नृत्य नहीं कर पाती है। लेकिन मोर का नृत्य किसी भी व्यक्ति के नृत्य से अधिक मनोहारी होता है।

मोर का खान-पान : मोर और सांप आपस में दुश्मन की तरह होते हैं। मोर का प्रिय भोजन साँप ही होते हैं। इसलिए जहाँ मोर होते हैं, सांप दूर-दूर तक नहीं पाए जा सकते। मोर साँपों के अतिरिक्त दाना तथा कीड़े-मकीड़े भी खाता है। इसके अतिरिक्त मोर को लाल मिर्च भी बहुत भाती है।

मोर के बारे में अन्य जानकारियाँ : मोर बहुत उपयोगी पक्षी होता है। मोर के पंखों से पंखे भी बनाए जाते हैं। जब मोर नाचता है तो उसके पंख टूट जाते हैं लेकिन थोड़े समय बाद दोबारा से पंख आ जाते हैं। मोर पंख प्रायः मुकुट रूप में भी सजाए जाते हैं। श्रीकृष्ण भगवान सदा अपने मुकुट पर मोर-पंख लगाते थे। मोर प्रायः पेड़ों पर रहते हैं। मोर की आवाज बहुत मधुर होती है। मोर इंसान को कोई भी हानि नहीं पहुँचाता । इसकी श्रवणशक्ति बहुत तीव्र होती है। मोर सभी की पहली पसंद है, इसीलिए इसे 'राष्ट्रीय पक्षी' के रूप में स्वीकार किया गया है।


मोर पर निबंध हिंदी PDF

मोर पर हिंदी निबंध PDF (peacock essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

मेरा प्रिय खेल हॉकी पर निबंध

कबड्डी पर निबंध हिंदी में

शेर पर निबंध हिंदी में

Post a Comment

Previous Post Next Post