आपके लिए पेश है मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंध हिंदी में (manoranjan ke adhunik sadhan essay in hindi) इस निबंध में मनोरंजन के आधुनिक साधन के बारे में काफी सारी बाते लिखी गई है।

manoranjan ke adhunik sadhan essay in hindi

आप मनोरंजन के आधुनिक साधन हिंदी निबंध PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंध हिंदी

प्रस्तावना : मनोरंजन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- मन+रंजन, जिसका अर्थ है मन का रंजन, अर्थात्‌ मन का आनंद । मनोरंजन को मनोविनोद भी कहते हैं। हर मनुष्य में मनोरंजन की प्रवृत्ति जन्मजात होती है। एक छोटा बच्चा भी अपने खिलौनों से खेलकर अपना मनोरंजन करता है। आजकल मनुष्य दिनभर जीवनयापन के लिए इधर से उधर घूमता रहता है, व्यस्त रहता है। इसी थकान तथा नीरसता को दूर करने के लिए हर मनुष्य अपने तरीके से अपना मनोरंजन करता है और नए-नए साधन ढूँढ लेता है।

प्राचीनकालीन मनोरंजन : मनोरंजन के साधन आधुनिक काल की देन नहीं है। प्राचीनकाल में भी लोग अपना मनोरंजन करते थे। उस समय लोग तीर्थ यात्राएँ करके, आखेट करके अथवा प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द लेकर मनोरंजन करते थे। धीरे-धीरे मनुष्य सभ्य होता गया और उसने सैर-सपाटे, लोक नृत्यों, लोक गीतों में मनोरंजन की प्राप्ति की। व्यायाम, प्रातःकालीन भ्रमण, खेल-कूद, ताश, शतरंज, कैरम, गिल्लीडंडा आदि खेल उसके मनोरंजन के साधन बने । इसके अतिरिक्त कठपुतलियों के नृत्य, रासलीलाएँ, नौटंकियाँ तथा रामलीलाएँ इत्यादि भी उनका मनोरंजन करने लगे।

वर्तमान काल के मनोरंजन के साधन : आज के वैज्ञानिक युग में मनोरंजन के साधनों ने एक नया रूप ले लिया है। आज के भौतिकवादी युग में हर किसी के पास समय की कमी है इसलिए कम समय में अधिक से अधिक मनोरंजन हर मनुष्य की आवश्यकता बन गई है। आज विज्ञान ने रेडियो, सिनेमा, दूरदर्शन, वीडियो गेम, कम्प्यूटर इत्यादि मनोरंजन के साधन प्रदान किए हैं। हर इंसान चाहे वह बूढ़ा हो, व्यस्क हो या बच्चा, सभी इनकी ओर भागते दिखाई देते हैं। इनके द्वारा इन्हें गीत-संगीत, नाटक, हँसी-मजाक, सिनेमा, हास्य व्यंग्य, कार्टून-फिल्म, कवि-सम्मेलन इत्यादि सभी का आनन्द प्राप्त हो जाता है । मुद्रण-पत्र (कम्प्यूटर) के आविष्कार से पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं तथा समाचार पत्रों आदि की उन्नति हुई है। ये साधन एक ओर हमारे ज्ञान में वृद्धि करते हैं, तो दूसरी ओर हमें मनोरंजन भी भरपूर मात्रा में देते हैं। क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, टेनिस आदि का सीधा मैच हमारा घर बैठे मनोरंजन करते हैं। यात्राएँ, मेले, सरकस, प्रदर्शनियाँ, चिड़ियाघर, अजायबघर आदि बच्चे-बूढ़े सभी का मनोरंजन करते हैं । वर्तमान काल के आधुनिकतम मनोरंजन के साधन "मॉल" है, जहाँ पर हर वर्ग के लोग जाना पसन्द करते हैं, क्योंकि उन्हें एक ही छत के नीचे सिनेमा, खाना-पीना, खरीदारी सबकुछ मिल जाते हैं।

उपसंहार : जीवन में अन्य कार्यों की तरह मनोरंजन का भी उचित समावेश होना चाहिए। अनुचित मनोरंजन हमारे अमूल्य धन तथा समय दोनों को बर्बाद करता है। इसलिए मनोरंजन ऐसा होना चाहिए जिससे दिमाग और शरीर भी तरोताजा हो जाए, ज्ञान वृद्धि भी हो तथा समय का दुरुपयोग भी न हो। निसं:देह मनोरंजन से मानव जिन्दगी की समस्याओं तथा उलझनों से बहुत राहत पा लेता है। मनोरंजन के अभाव में मनुष्य जीवन मशीन की तरह हो जाता है। अतः यह आवश्यक है कि आधुनिक समय में मनुष्य के पास उसकी परिस्थिति, रुचि तथा सुविधानुसार मनोरंजन के साधन होने चाहिए।

मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंध हिंदी PDF

मनोरंजन के आधुनिक साधन पर निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

पर्वतीय स्थल की यात्रा पर निबंध

यदि मै करोड़पति बन जाऊँ निबंध हिंदी

यदि मै प्रधानाचार्य होता निबंध हिंदी

यदि मै प्रधानमंत्री बन जाऊँ निबंध

Post a Comment

Previous Post Next Post