आपके लिए पेश है शेर पर निबंध हिंदी में (lion essay in hindi) इस निबंध में शेर की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

lion essay in hindi

आप शेर पर निबंध हिंदी PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


शेर पर निबंध हिंदी 

प्रस्तावना : शेर जंगल का राजा होता है। सभी जानवर इससे डरते हैं। शिकारियों का निशाना होने के कारण शेरों की संख्या घटती जा रही है, इसीलिए भारतीय सरकार ने शेर का शिकार करना कानूनी अपराध घोषित किया है।

शेर का परिचय : शेर की शारीरिक बनावट हाथी से काफी छोटी होती है, परन्तु शक्ति में शेर हाथी से कही अधिक होता है। शेर की चार टाँगें, दो कान, दो आँखें तथा एक पूँछ होती है। इसकी गर्दन पर लम्बे-लम्बे बाल होते हैं। यह भूरे या चितकबरे शरीर का होता है। शेर के दाँत लम्बे तथा बहुत तेज होते हैं, जिससे यह किसी भी चीज को आसानी से फाड़ देता है। सफेद शेरों की संख्या दुनिया में बहुत कम है। शेर बहुत फुर्तीला जानवर होता है। शेर से आँख मिलाना बहुत कठिन होता है और इसकी दहाड़ तो पूरे जंगल को हिलाने की ताकत रखती है।

शेर के प्रकार : दुनिया भर में शेर की अनेक किस्मे पाई जाती हैं लेकिन इन सभी में "बब्बर शेर" सबसे खतरनाक होता है। बूढ़ा होने पर शेर इंसान का मांस खाने लगता है इसीलिए यह "मैनईटर" कहलाने लगता है ।

शेर का खान-पान तथा शिकार : शेर पूर्णतया मांसाहारी जानवर है। यह घास-फूस को तो सूँघता भी नहीं। शेर अपना शिकार स्वयं ही करता है। भूख लगने पर यह शिकार की खोज में निकल पड़ता है। यह जंगल में किसी पहाड़ी या झाड़ियों की ओट में छिपकरं बैठ जाता है और कोई भी जानवर दिखते ही उस पर टूट पड़ता है, फिर तो यह उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ सकता और अपनी भूख उसे खाकर ही शान्त करता है।

जंगल का राजा : शेर जंगल का सही मायनों में राजा ही होता है क्योंकि जंगल में सभी जानवर उससे खौफ खाते हैं और शेर की दहाड़ सुनते ही अपनी-अपनी गुफाओं में दुबक जाते हैं। एकमात्र हाथी ही ऐसा जानवर है, जो शेर का सामना कर पाता है। शेर और हाथी की लड़ाई में अधिकतर हाथी ही घायल होता है, परन्तु कभी-कभी शेर भी मारा जाता है।

शेर का महत्व : शेर एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण जानवर है तभी तो सरकार की ओर से इसे बचाया जा रहा है। शेर की खाल बहुत मँहगी बिकती है। इसीलिए लोग इसका शिकार करते हैं। सर्कस में शेर का प्रदर्शन बहुत महत्त्वपूर्ण होता है क्योंकि जिस सर्कस में शेर का प्रदर्शन होता है, वह सर्कस काफी महँगा होता है। चिड़ियाघर में भी सबसे अधिक आकर्षण शेर का ही होता है। शेर को देखकर बच्चे बहुत खुश होते हैं, लेकिन इसकी दहाड़ सुनते ही कॉप जाते हैं। अतः हम सभी का यह कर्त्तव्य है कि हम शेर का शिकार बिल्कुल भी न करें। यह हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।


शेर पर निबंध हिंदी PDF

शेर पर हिंदी निबंध PDF (lion essay in hindi pdf) को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

मेरा प्रिय खेल हॉकी पर निबंध

कबड्डी पर निबंध हिंदी में

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post