आपके लिए पेश है लाल किला पर निबंध हिंदी में (lalkila essay in hindi) इस निबंध में लाल किले  की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

lal kila essay in hindi

आप लाल किला निबंध हिंदी PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


लालकिला हिंदी निबंध 

प्रस्तावना : दिल्‍ली का लालकिला भारत का एक प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक है। यह यमुना नदी के दाएं किनारे पर स्थित है। हजारों वर्ष बीत जाने पर भी लालकिले की आन, बान और शान वैसी ही है।

तिथि-परिचय : सन्‌ 1638 ई. में मुगल सम्राट शाहजहाँ ने लालकिले को लाल पत्थरों से बनवाया था। इसको बनने में बहुत साल लगे थे, हजारों मजदूरों ने दिन रात काम किया था और लाखों रुपए खर्च हुए थे। शाहजहाँ ने लाल किले को अपने रहने तथा अपनी सुरक्षा के लिए बनवाया था इसलिए यह सम्पूर्ण सुख-सुविधाओं से पूर्ण था।.

लालकिले की बनावट : लालकिले की बनावट अवर्णनीय है जिसमें प्राचीन वास्तुकला का सजीव चित्रण है। इसकी बाहरी दीवारें बहुत ऊँची हैं। इसके चारों ओर चौड़ी खाई हैं। इसके दो मुख्य द्वार हैं। टिकट लेकर मुख्य द्वार "लाहौरी गेट" द्वारा प्रवेश करते हैं। इसके दोनों ओर दुकानें हैं। आगे चलकर "दीवान-ए-आ"' है, जहाँ पर मुगल सम्राट दरबार लगाते थे। इसके सामने शाहजहाँ के सिंहासन "तखत-ए-ताउस" अर्थात्‌ 'मयूर सिंहासन' की चौकी है। पहले यह मयूर-सिंहासन हीरे-जवाहरातों से जडित होता था, लेकिन ब्रिटिश सरकार ने अपने शासनकाल में उन्हें निकलवाकर रंग-बिरंगे काँच के टुकड़े लगवा दिए थे। इसके बाद "दीवान-ए-खास" आता है। वहाँ से कई वारहदारियों में से गुजर्कर लालकिले की छत पर जाया जाता है इन वारहदारियों की दीवारें सुन्दर चित्रकारी से सुसज्जित हैं। लालकिले के सुन्दर उद्यान मुगल-सम्राटों के प्राकृतिक प्रेम को दशाते हैं। लालकिले के एक ओर मुगल सम्राटों की बेगमों के स्नानगृह हैं तो दूसरी ओर उनके श्रृंगार कक्ष हैं। अब तो केवल उनके चिह्न मात्र ही शेष रह गए हैं।

लालकिले का वर्तमान रूप : आजकल लालकिले की सुरक्षा का जिम्मा भारत सरकार के हाथों में आ गया है क्योंकि आतंकवादी लोग इसे उड़ाने की धमकियाँ दे चुके हैं। लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच यह दर्शकों के लिए सदैव ही खुला रहता है। इसके मुख्य द्वार की प्राचीर पर हर वर्ष 15 अगस्त को हमारे देश के तत्कालीन प्रधानमन्त्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं तथा जनता को सम्बोधित करते हैं। इसके अन्दर भारतीय सेना के कुछ कार्यालय भी बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त इसके एक भाग में एक अजायबघर है, जिसमें प्राचीनकालीन अस्त्र-शस्त्र, कपड़े तथा आभूषण वगैरह दर्शकों को दिखाने हेतु रखे गए हैं। 

उपसंहार : लालकिला स्वतन्त्र भारत की अपनी धरोहर है। यहाँ पर हमारा तिरंगा झण्डा हमेशा फहराता रहता है। इसमें कवि सम्मेलन तथा अन्य सैनिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। हमें अपने देश की इस प्राचीनतम धरोहर की पूरे जी-जान से देखभाल करनी चाहिए।

लालकिला हिंदी निबंध PDF

लाल किला हिंदी निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

कुतुब मीनार पर हिंदी निबंध

ताजमहल पर निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post