आपके लिए पेश है जीवन में खेले का महत्व पर निबंध हिंदी में (importance of sports in our life essay in hindi) इस निबंध में जीवन में खेले के महत्व (jeevan me khelo ka mahatva essay in hindi) की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

jeevan me khelo ka mahatva essay in hindi

आप जीवन में खेले का महत्व निबंध हिंदी PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


जीवन में खेलों का महत्व निबंध हिंदी

प्रस्तावना : जीवन का सबसे बड़ा सुख नीरोगी काया है। 'सेहत ही सबसे बड़ी पूँजी है” यह बात किसी ने सोच-समझकर ही कही है। स्वस्थ व्यक्ति ही संसार के सारे सुखों का आनंद ले सकता है। बीमार व्यक्ति जीवन को नरक के समान भोगता है। स्वस्थ व्यक्ति अदम्य साहस तथा उत्साह की खान होता है। मानव शरीर ईश्वर की देन है और उसे स्वस्थ रखना हमारा काम है। शरीर की पूर्ण देखभाल, उचित खान-पान तथा नियमित व्यायाम द्वारा ही की जा सकती है। अतः जीवन में खेलों का बहुत महत्व है।

खेलों का जीवन पर प्रभाव : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। खेलों से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है, शरीर में चुस्ती, फुर्ती आती है, खून का संचार तेज होता है, जिससे हमारी कार्य क्षमता बढ़ जाती है। खेलों से हमारा शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास होता है। खेलों से मन की बुरी भावनाएँ दूर हो जाती हैं तथा इन्द्रियों में संपम आ जाता है। खेलों से मानव में दूसरों को समझने की समझ भी आती है।  

खेलों के प्रकार : खेल दो प्रकार के होते हैं-एक तो घर के अंदर खेले जाने वाले खेल, जैसे कैरम बोर्ड, शतरंज, लूडो, ताश, व्यापार इत्यादि। दूसरे प्रकार के खेल खुले मैदान में खेले जाते हैं। जैसे कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, लम्बी व ऊँची कूद इत्यादि। घर के अंदर खेले जाने वाले खेल हमारा मनोरंजन करते हैं तथा हमारा बौद्धिक विकास भी करते हैं। परन्तु खुले मैदान में खेले जाने वाले खेल अधिक फायदेमंद होते हैं। वे हमारा मनोरंजन तो करते ही हैं, साथ ही साथ वे हमारा शारीरिक विकास भी करते हैं। ये खेल आलस्य को दूर भगाकर हमें नई स्फूर्ति तथा ताकत देते हैं। खेलों से शरीर में रक्त का संचार तेज होता है तथा हमारी पाचन शक्ति ठीक रहती है। नित्य प्रति खेलने से हमारे पुट्ठे शक्तिशाली हो जाते हैं, आँखों की रोशनी बढ़ती है तथा चेहरे पर भी चमक आ जाती है।

खेलों को खेलने के नियम : प्रत्येक खेल कुछ नियमों के अन्तर्गत खेले जाते हैं। यदि हम इन नियमानुसार नहीं खेलेंगे, तो लाभ के स्थान पर हानि भी हो सकती है। भोजन करने के तुरन्त बाद कोई भी बाहरी खेल नहीं खेलना चाहिए। खेल के बाद थोड़ा बहुत जलपान अवश्य लेना चाहिए। खेलों का चुनाव अपनी क्षमता तथा उम्र के अनुसार करना चाहिए। खेलते समय मुँह बन्द रखना चाहिए, तथा साँस नाक से लेनी चाहिए। खिलाड़ी को हमेशा ही शुद्ध शाकाहारी भोजन, दूध, फल, सब्जियाँ इत्यादि अधिक खानी चाहिए, जिससे शरीर मोटा न हो।

उपसंहार : दीर्घायु की कामना करने वाले व्यक्ति को अन्य बातों में समय नष्ट करने के बजाय कुछ देर खेलना अवश्य चाहिए। उन बच्चों की लम्बाई अच्छी निकलती है जो बचपन से ही नियमित रूप से खेल खेलते हैं। खेलों से हमारे अंदर संयम, सहयोग तथा मैत्री भाव भी जागृत होते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने अध्ययन के समय से कुछ समय निकालकर खुले मैदान में अवश्य खेलना चाहिए।

जीवन में खेलों का महत्व निबंध हिंदी PDF

जीवन में खेले का महत्व हिंदी निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

मित्रता का महत्व निबंध हिंदी 

विद्या का महत्व हिंदी निबंध 

एकता का महत्व निबंध हिंदी

सत्संगति का महत्व निबंध हिंदी

परिश्रम का महत्व निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post