आपके लिए पेश है मित्रता का महत्व पर निबंध हिंदी में (importance of friendship essay in hindi) इस निबंध में मित्रता का महत्व की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

importance of friendship essay in hindi

आप मित्रता का महत्व निबंध हिंदी PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए (importance of friendship in our life essay in hindi)।


मित्रता का महत्व निबंध हिंदी

भूमिका : मनुष्य का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है, कदम-कदम पर उसे चुनौतियों का सामाना करना पड़ता है। सारी समस्याओं से वह अकेला नहीं लड़ सकता। उसे कुछ मित्रों की आवश्यकता होती है। लेकिन मित्र वही जो मुसीबत में काम आए। यदि किसी को जीवन में सच्चा, स्वार्थहीन मित्र मिल जाए, तो उसका तो कल्याण ही हो जाएगा।

मित्रता की परिभाषा : सच्ची मित्रता वह है जहाँ मित्र का दुख अपना दुख लगे और मित्र का सुख अपना सुख। सच्चा मित्र अपने मित्र को कुमार्ग पर चलने से रोकता है और सुपथ का मार्ग दिखाता है। वह उसके गुणों की भरपूर प्रशंसा करता है लेकिन हर दुख-सुख में अपने मित्र के साथ खड़ा होता है।

मित्रता : अनमोल सम्पत्ति : मित्रता ही सच्चा धन है। जिसके जितने अधिक सच्चे मित्र होते हैं, वह उतना ही अधिक धनी होता है। संसार में उसकी प्रतिष्ठा होती है। इंसान की पहचान उसके मित्रों से ही होती है। अच्छे तथा सच्चे मित्र की संगति जीवन को सरल, सुखी तथा सम्मानीय बनाती है। मुश्किल समय में धन इतना काम नहीं आता, जितना कि किसी सच्चे मित्र की मित्रता काम आती है।

अच्छी मित्रता के लाभ : अच्छी मित्रता के अनेक लाभ हैं। इससे जीवन का मार्ग सरल हो जाता है। कठिन से कठिन कार्य भी सरल लगने लगता है। जीवन में सुख-आनंद बढ़ता है। सच्ची मित्रता से एक-दूसरे पर विश्वास बढ़ता है। अच्छी मित्रता से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। 

बुरी मित्रता से हानि : सच्ची मित्रता यदि हमारा कल्याण कर सकती है तो बुरी मित्रता हमें गर्त में भी गिरा सकती है। वह पैर में बँधी चक्की के समान है। एक व्यक्ति के पैरों में यदि चक्की बाँध दी जाए, तो वह तैर नहीं सकता। पैरों में बँधी चक्की अच्छे से अच्छे तैराक के पैरों में बेडियाँ डाल देती है। उसी प्रकार बुरे व्यक्ति की मित्रता विनाश का कारण बनती है तथा पतन की ओर ले जाती है।

सच्ची मित्रता के कुछ उदाहरण : इतिहास सच्ची मित्रता के उदाहरणों से भरा पड़ा है। कृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता से तो सभी परिचित हैं। कृष्ण राजकुमार थे और सुदामा गरीब ब्राह्मण। लेकिन दोनों की मित्रता के बीच पैसा कभी नहीं आया और कृष्ण भगवान ने सुदामा की सहायता की। ऐसी ही मित्रता रामचन्द्र जी तथा सुग्रीव के बीच भी थी।

सच्ची मित्रता का आधार : सच्ची मित्रता के लिए दोनों ओर से सहयोग होना आवश्यक है। दोनों में विश्वास होना जरूरी है। इसके बिना मित्रता सुदृढ़ नहीं हो सकती। मित्रता में विश्वास का होना भी आवश्यक है। जलन, ईर्ष्या, बैर के लिए मित्रता में कोई स्थान नहीं होता है।

उपसंहार : वास्तव में सच्ची मित्रता का जीवन पर सुखकारी प्रभाव पड़ता है। यह मनुष्य के लिए सुख तथा सम्पन्नता का आधार है। हमें सदा सच्चे मित्रों पर विश्वास रखना चाहिए।

मित्रता का महत्व निबंध हिंदी PDF

मित्रता का महत्व हिंदी निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

विद्या का महत्व हिंदी निबंध 

एकता का महत्व निबंध हिंदी

सत्संगति का महत्व निबंध हिंदी

जीवन में खेलों का महत्व निबंध हिंदी

परिश्रम का महत्व निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post