आपके लिए पेश है एकता का महत्व पर निबंध हिंदी में (ekta ka mahatva essay in hindi) इस निबंध में एकता के महत्व की काफी सारी जानकारी दी गयी है (importance of unity essay in hindi)।

ekta ka mahatva essay in hindi

आप एकता का महत्व निबंध हिंदी PDF (ekta ka mahatva hindi nibandh) फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


एकता का महत्व निबंध हिंदी

प्रस्तावना : संगठन में ही शक्ति है” इस बात को कोई भी नहीं झुठला सकता। एकता ही सब शक्तियों का मूल है। किसी भी परिवार, राष्ट्र, समाज या विश्व की उन्नति संगठन पर ही निर्भर करती है। संगठन से निर्बल व्यक्ति भी बलवान बन जाता है, और वह सुख तथा सफलता प्राप्त कर सकता है। 

संगठन का महत्व : संगठन की महत्ता अनमोल और अवर्णनीय है। अकेला धागा कमजोर होता है, आसानी से टूट जाता है। लेकिल अनेक धागों के मेल से बनी रस्सी बड़े-बड़े हाथियों को भी अपने वश में कर लेती है। पानी की अकेली बूंद बेमोल होती है, लेकिन जब बूंद इकट्ठी होकर नदी बन जाती है तो उनका जल गंगाजल बन जाता है। छोटी-छोटी ईंटों के मेल से बड़ा महल बनकर तैयार हो जाता है। अकेला सैनिक शत्रुओं से डरकर भाग जाता है लेकिन कई सैनिक मिलकर दुश्मन के छक्के छुड़ा देते हैं। अनेकों मधुमक्खियाँ मिलकर एक बड़ा छत्ता तैयार कर लेती हैं और शहद देती है। किसी ने सच ही कहा है, “अकेला चना फाड़ नहीं फोड़ सकता ।”

संगठन की आवश्यकता : प्रत्येक व्यक्ति संगठन की शक्ति से परिचित है तभी तो बड़ा परिवार होने से कुछ नहीं होता। यदि वह संगठित-न हो तो कोई भी उन्हें हानि पहुँचा सकता है। प्रायः बड़े-बड़े उद्योगों में इसी संगठन के बल पर श्रमिक अपनी माँगें मँगवाने में सफल हो जाते हैं। यदि ये मजदूर संगठन न होते, मजदूर एकत्रित न होते, तो पूँजीपति तो उन्हें कब का अपना शिकार बना चुके होते। संगठन की आवश्यकता हर स्थान पर होती है। चाहे वह संस्था छोटी हो या बड़ी, संगठन के बिना कार्य पूरा नहीं हो सकता। जिस परिवार, जाति या देश में जितना अधिक संगठन होता है, वह उतना ही अधिक उन्नति करता है और दूसरे लोग उससे डरते भी हैं।

संगठन के अभाव में हानियाँ : संगठन के अभाव में हानियाँ ही हानियाँ हैं। इतिहास गवाह है कि भारतवर्ष की परतंत्रता का सबसे बड़ा कारण संगठन की कमी थी। अंग्रेजों ने 'फूट डालो और शासन करो” वाली नीति अपनाकर हिन्दू और मुसलमानों को अलग कर दिया और देश पर शासन किया। लेकिन जब हम संगठित हो गए तो अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। वर्तमान युग में जो इतनी चोरियाँ, डकैतियाँ, लूटपाट हो रही हैं, वे सब संगठन के अभाव के कारण है। आज परिवारों में बड़े-बूढ़े नहीं रहते, इसीलिए बाहरी लोग आकर परिवारों को लूट लेते हैं। पहले सभी भाई साथ रहते थे इसीलिए बाहरी व्यक्ति घर में घुसने से डरता था। इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण कन्नौज नरेशं जयचंद तथा दिल्ली सम्राट पृथ्वीराज है। ये दोनों आपसी फूट की वजह से अपना राज्य गँवा बैठे, साथ ही मृत्यु को भी प्राप्त हुए। यदि आज के युग में हिन्दू-मुस्लिम साथ-साथ होते, तो फिर कौन आतंकवादी होता? शायद कोई भी नहीं। 

उपसंहार : संगठन की शक्ति के द्वारा ही हम अपने बाहरी तथा आन्तरिक शत्रुओं का डटकर मुकाबला कर सकते हैं। अतः हमारा यह कर्त्तव्य है कि हम अपने पारिवारिक, राष्ट्रीय तथा सामाजिक हित के लिए संगठित होकर रहें।

एकता का महत्व निबंध हिंदी PDF

एकता का महत्व हिंदी निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

मित्रता का महत्व निबंध हिंदी 

विद्या का महत्व हिंदी निबंध 

सत्संगति का महत्व निबंध हिंदी

जीवन में खेलों का महत्व निबंध हिंदी

परिश्रम का महत्व निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post