आपके लिए पेश है देशाटन के लाभ पर निबंध हिंदी में (deshatan ke labh essay in hindi) इस निबंध में देशाटन के लाभ की काफी सारी जानकारी दी गयी है।

deshatan ke labh essay in hindi

आप देशाटन के लाभ निबंध हिंदी PDF फाइल डाउनलोड भी कर सकते है बिना इंटरनेट के पढ़ने के लिए।


देशाटन के लाभ निबंध हिंदी

प्रस्तावना : देशाटन दो शब्दों को जोड़कर बना है- देश + अटन । इसका अर्थ है- देश विदेश में घूमना। मनुष्य जन्म से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति का होता है और सबकुछ जानना चाहता है। वह दुनिया के हर कोने को देखना चाहता है। यह सब वह अपनी जानकारी बढ़ाने, मनोरंजन करने तथा अपनी जिज्ञासा शान्त करने के लिए करता है। देश-विदेश में भ्रमण करने की क्रिया को 'देशाटन' कहा जाता है।

देशाटन का प्राचीन एवं आधुनिक रूप : प्राचीनकाल में देशाटन का कार्य बहुत कठिन था। उस समय यातायात के साधन बहुत सीमित थे। बैलगाड़ी, खच्चर, ऊँट, घोड़े आदि ही यात्रा के प्रमुख साधन थे। इन सब साधनों द्वारा यात्रा करने में उसे शारीरिक कष्ट के साथ-साथ चोर, लुटेरों आदि का डर भी सताता रहता था। ऋतु परिवर्तन व ऋतु प्रकोप का खतरा भी मंडराता रहता था। लेकिन घुमक्कड़ प्रवृत्ति के लोग तब भी धार्मिक तथा ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जाया करते थे। हेनसांग, मैगस्थनीज, इब्नबतूता आदि व्यक्ति इस प्रकार की कठिन यात्राएँ करके ही देश-विदेश घूमे।

जैसे-जैसे मनुष्य विकास की ओर बढ़ता गया, यातायात के नवीन साधनों का आविष्कार होता गया। आधुनिक काल में ताँगे, साईकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, बस, रेलगाड़ी, वायुयान इत्यादि यातायात के प्रमुख साधन हैं। आज हर व्यक्ति विदेश जाने में सक्षम है क्योंकि समय बहुत कम लगता है और यात्रा करना भी बहुत सुलभ हो गया है।

देशाटन से लाभ : देशाटन के अनगिनत लाभ हैं। इससे मनुष्य की जानकारी बढ़ती है, साथ ही साथ मनोरंजन भी होता है। विभिन्‍न स्थानों पर जाकर वहाँ की वेशभूषा, रहन-सहन, रीति-रिवाज, खान-पान, तीज-त्योहार, सभ्यता आदि को देखने का अवसर प्राप्त होता है। देश-विदेश में घूमने वाले व्यक्ति का मन प्राचीन तथा ऐतिहासिक भवन, प्राकृतिक सौन्दर्य, प्राचीन महल आदि देखकर खिल उठता है। पुस्तकों के द्वारा हम केवल उन जगहों का चित्र मात्र देख सकते हैं और उनके बारे में पढ़ सकते हैं, लेकिन देशाटन से हम उस चीज को साक्षात्‌ अपनी आँखों से देखते हैं। इसीलिए देशाटन द्वारा सर्तकता, चेतना तथा जागरूकता जैसे गुणों का भी विकास होता है। 

देशाटन द्वारा मनोरम घाटियों, जंगलों, ऐतिहासिक स्थलों, अजायबघरों का परिचय प्राप्त होता है। देशाटन करने वाला व्यक्ति सहयोगी, मैत्री भाव प्रिय तथा मृदुभाषी भी हो जाता है क्योंकि वह अनेक लोगों से मिलना सीखता है। उसे अनेक भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त होता है।

उपसंहार : विभिन्‍न व्यक्तियों, संस्थाओं एवं राष्ट्रों में परस्पर प्रेम देशाटन द्वारा ही विकसित होता है, तभी हमारे देश के प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति, गृहमन्त्री इत्यादि दूसरे देशों में जाते हैं, उन्हें समझते रहते हैं। इससे सम्बन्धों में सुधार होता है। प्रगति की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए देशाटन बहुत आवश्यक है।

देशाटन के लाभ निबंध हिंदी PDF

देशाटन के लाभ हिंदी निबंध PDF को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करे।

Click Here To Download

Read

कर्त्तव्य पालन पर निबंध हिंदी

पुस्तकालय के लाभ निबंध हिंदी

समाचार पत्र के लाभ पर निबंध हिंदी

परोपकार की महिमा निबंध हिंदी

Post a Comment

Previous Post Next Post